फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। शौच के लिए जाते समय सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के निहालपुरवा निवासी रामकिशनू (72) खेती करते थे। बाढ़ के कारण गांव में कटान होने पर वह परिवार समेत बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर रम्मापुरवा गांव के पास सड़क किनारे रह रहे थे। शनिवार रात लगभग आठ बजे वह शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान उधर से निकले बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें