फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सर्पदंश से मासूम की मौत, 14 घंटे शव की झाड़फूंक कराते रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। सिकंदरपुर बाजार में शनिवार सुबह मासूम को सांप ने काट लिया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन उसका शव लेकर झाड़-फूंक कराते रहे। लगभग 14 घंटे बाद शव घर ले जाकर पुलिस को सूचना दी। मासूम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

सिकंदरपुर बाजार निवासी अमरेंद्र कुमार का पुत्र सोनू (8) कक्षा चार का छात्र था। शनिवार सुबह सात बजे वह अपने मकान के पीछे ही शौच के लिए गया था। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। घर आते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने पिता अमरेंद्र को बताया कि सांप ने काटा है। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए, लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर झाड़-फूंक कराने चले गए।
परिजन सोनू का शव लेकर लोनार कोतवाली क्षेत्र के सारंगापुर व पाली थाना क्षेत्र के कछेलिया और सैदापुर गांव ले गए। राहत न मिलने पर शनिवार रात लगभग नौ बजे परिजन शव लेकर गांव गए और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। सोनू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बड़ी बहन कल्पना और एक छोटी बहन सुषमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें