फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कच्ची दीवार गिरने से मासूम और वृद्धा की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
दिवंगत सपना।
विज्ञापन
बेनीगंज/संडीला। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। सोमवार को कच्ची दीवार ढहने की दो घटनाओं में एक मासूम बच्ची और एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आठ साल की सपना देवी, पुत्री मायाराम, सुबह शौच के लिए निकली थी। तभी रामभजन के पुराने कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने जब तक मलबा हटाया, सपना दम तोड़ चुकी थी। मासूम की मौत से गांव में शोक है, वहीं मां निर्मला बेसुध हो गईं। परिजन ने बताया कि सपना कक्षा एक में पढ़ती थी। मौके पर पहुंचे सीओ हरियावां अजीत चौहान और लेखपाल अंकित तोमर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट अफसरों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी घटना संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बेलवारन गांव की है। यहां 65 वर्षीय दुलारा अर्कवंशी अपने बेटे छंगा के साथ रहती थीं। रविवार रात बारिश के दौरान छंगा पास के ही चाचा के घर चला गया था, जबकि मां घर में टिनशेड के नीचे सो रही थीं। सोमवार सुबह घर की कच्ची दीवार गिर गई और दुलारा मलबे में दब गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि प्रशासन व राजस्व विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है।
तीसरी घटना हरपालपुर कोतवाली के बेहटा रमपुरा गांव में हुई। यहां 30 वर्षीय कोकिला पत्नी अवध बिहारी बरामदे में खाना बना रही थीं। पति ने बताया कि बारिश के कारण बरामदे की छत गिर गई और कोकिला मलबे में दब गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरपालपुर में भर्ती कराया है। यहां महिला का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें