फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मीटर के पास कटी मिली केबल तो दर्ज होगी प्राथमिकी, लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत वितरण खंड शाहाबाद क्षेत्र में डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान कई खामियां मिली हैं। वितरण निगम की ओर से मीटर से पूर्व केबल कटी होने पर प्राथमिकी दर्ज कराने और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई। उपभोक्ताओं को सोमवार को होने वाले समाधान शिविर में एक मौका दिया जा रहा है ताकि वह अपनी समस्या का निदान करा सकें।
विज्ञापन


बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कॉर्पोरेशन की ओर से डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों को कई खामियां नजर आईं। इनमें सर्विस केबल का क्षतिग्रस्त होना, लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करना। सर्विस केबल में मीटर से पहले कट लगाकर बिजली का उपभोग करना, चेकिंग टीम को परिसर की जांच करने से रोकना आदि शामिल हैं। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को इन समस्याओं के निदान के लिए 21 सितंबर को लगने वाले समाधान शिविर में मौका दिया जा रहा है। इसमें उपभोक्ता समस्या का निदान करा सकते हैं।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड शाहाबाद भजन लाल ने बताया कि उपभोक्ता सर्विस केबल क्षतिग्रस्त है या मीटर से पहले कट लगा है, वह अपनी केबल को बदलकर आर्मर्ड केबल लगवा लें, साथ ही मीटर को परिसर के बाहर स्थापित कराएं, विभागीय टीम का सहयोग करें। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 21 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय घंटाघर, शाहाबाद में एक अस्थायी समाधान कैंप लगाया जा रहा है। इसमें उपभोक्ता अपनी समस्या का निदान करा सकते हैं। इसके उपरांत अभियान में खामी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें