फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जहां तिल धरने की जगह नहीं, वहां अतिरिक्त कक्ष का कर दिया आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिस जगह स्कूल का भवन पूरी तरह जमींदोज हो चुका है उस स्थान पर नए निर्माण का प्रस्ताव भेजने के बजाय किसी दूसरे ही विद्यालय का नाम सूची में जोड़कर बजट की मांग कर ली गई। वहां पर भवन के लिए स्थान तक नहीं है। बजट आने के बाद अब जिम्मेदार गुपचुप संशोधन कर अपनी गर्दन बचाने की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के निर्माण और मरम्मत कार्य और नवीन भवनों के प्रस्ताव मांगे गए थे। जिस पर जनपद से प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। जिला स्तर पर ऐसी सूची तैयार की गई जिसमें कई ऐसे विद्यालयों को अतिरिक्त कक्ष आवंटन का प्रस्ताव भेज दिया गया जहां पहले से ही जगह का अभाव है और नए निर्माण के लिए एक इंच जमीन तक उपलब्ध नहीं है। वहीं उन विद्यालयों को छोड़ दिया गया जहां भवन व अतिरिक्त कक्षा-कक्ष की आवश्यकता है। परियोजना की ओर से जिले में 59 विद्यालयों में 63 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष की स्वीकृति और बजट जारी होने के बाद अब जहां स्थान नहीं उनको बदला जा रहा है।


यह है बानगी
-जूनियर हाईस्कूल रामपुर छैया बावन में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का प्रस्ताव किया गया था मगर वहां पर जगह नहीं है और उसको बदल कर प्राथमिक विद्यालय हदती सल्कूपुर सुरसा किया जा रहा है जबकि बावन ब्लॉक के गदाईपुरवा में भवन गिरने पर वहां पर दो कक्षों में 265 विद्यार्थी बैठ रहे हैं। यहां पर न तो भवन है न ही अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का प्रस्ताव किया गया।
विज्ञापन

-जूनियर हाईस्कूल सोम संडीला में जगह न होने पर उसको जूनियर कंथरी मल्लावां और प्राथमिक विद्यालय बेहसरी में जगह न होने पर उसे अहिरोरी के प्राथमिक विद्यालय चंदा के लिए प्रस्ताव कर दिया गया।


भवन निर्माण के प्रस्ताव पूर्व में भेजे जा चुके थे, जिन स्थानों पर जगह नहीं है उसके संशोधन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। एक बार फिर से कमेटी की ओर से भवनों का सर्वे कराया जा रहा है। -प्रभात मिश्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें