हरदोई। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना आजादी से पहले सर सैयद अहमद खां ने की थी। एएमयू को अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के हलफनामा वापस लेने की बात सामने आने के बाद बहस छिड़ गई है। अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी इसमें कूद गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन प्रवेश में आरक्षण की मांग की गई है। इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
जिला संयोजक उमापति मिश्र ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों के आधार पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण की व्यवस्था की जाए। नगर मंत्री सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि आरक्षण नहीं मिला तो परिषद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस मौके पर नगर सहमंत्री रोमिल चतुर्वेदी, अंकित श्रीवास्तव, ऐश्वर्य आनंद, मायापति मिश्रा, पीयूष मिश्रा, शफीक अली, नीतेश सिंह आदि मौजूद रहे।