फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवती ने भी दम तोड़ा

Wed, 20 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से घायल युवक की मौत के बाद उसकी बहन की भी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। वहीं उसका भाई जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। हादसे में घायल चालक की भी हालत गंभीर है। घटना से गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया के बीडीसी सदस्य प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ लाल का पुत्र रोहित (26), मोहित (24) और पुत्री खुशबू (20) कार से सांडी आए थे। कार गांव निवासी राहुल कश्यप (18) पुत्र प्रेम चला रहा था। सांडी में खरीददारी करने के बाद गांव वापस जाते समय मंगलवार की शाम को कटरा बिल्हौर मार्ग पर ग्राम मानीपुर के पास सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

इससे कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें जिला अस्पताल में रोहित की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं अन्य तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां पर खुशबू की उपचार के दौरान मंगलवार की रात दस बजे मौत हो गई।
विज्ञापन


वही मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही कार चालक राहुल का भी इलाज चल रहा है। बुधवार को रोहित का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं खुशबू का लखनऊ ट्रामा सेंटर में पोस्टमार्टम किया गया। दोनों के शव बुधवार की शाम गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें