फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बिल्लानेपुरवा मजरा ककरौआ में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बीमारी की वजह से आत्महत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

बिल्लानेपुरवा निवासी रामविलास दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। रामविलास के मुताबिक उसकी पत्नी प्रतिमा (36) की तबीयत कुछ समय से खराब रहती थी। शुक्रवार रात घर में पड़े छप्पर में उसने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। परिजनों ने घटना की जानकारी दी, तो रामविलास शनिवार सुबह दिल्ली से गांव पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
सवायजपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी के मुताबिक नौ वर्ष पहले रामविलास के साथ प्रतिमा की शादी हुई थी। प्रतिमा मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। चौकी प्रभारी ने बताया कि बीमारी के कारण उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें