फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने छेड़छाड़ से आहत होकर घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती के पिता की तहरीर पर गांव के युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती सोमवार शाम चार बजे गांव के पास से निकली रेलवे लाइन के निकट घास छीलने गई थी। आरोप है कि वहीं गांव में दर्जी मोहम्मद रफी पुत्र छोटे ने युवती के साथ छेड़छाड़ की।
किसी तरह युवती वहां से वापस घर पहुंची और कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मृतका के पिता ने पुलिस को दी तो देहात कोतवाल रंधा सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी की। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रफी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें