फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एंबुलेंस में शार्ट सर्किट से लगी आग, जलकर हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां । महिला मरीज को छोड़कर कन्नौज जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । देखते ही देखते एंबुलेंस आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के जिला अस्पताल की 102 एंबुलेंस के चालक राजवीर व ईएमटी विकास पटेल सोमवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे मल्लावां थाना क्षेत्र में महिला मरीज को छोड़कर वापस जा रहे थे। मेहंदीघाट रोड पर बक्शीपुरवा मोड़ के पास शार्ट सर्किट से एंबुलेंस में आग लग गई। आग जलते देख चालक व सहायक किसी तरह कूदकर जान बचाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज राघोपुर बालेंदु मिश्र ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ आग बुझाने लगे। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक एंबुलेंस जलकर राख हो चुकी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें