फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अमर उजाला टीम ने केक कटवाकर बढ़ाया मेधावियों का उत्साह

Sun, 27 Apr 2025 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
प्रबंधक हरिपाल और प्रधानाचार्य नीलेश के साथ केक काटती आकृति पटेल। - फोटो : प्रबंधक हरिपाल और प्रधानाचार्य नीलेश के साथ केक काटती आकृति पटेल।
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में पहला स्थान वाली छात्राओं को सम्मानित करने अमर उजाला की टीम उनके घर पहुंची। यहां पता चला कि दोनों मेधावी छात्राएं अपने अपने विद्यालयों में हैं तो अमर उजाला की टीम उनके विद्यालय पहुंची। उत्साहवर्धन कर दोनों मेधावियों का केक भी कटवाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज की छात्रा आकृति पटेल ने हाईस्कूल की परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंक पाए हैं। मल्लावां नगर के बंदीपुर की रहने वाली आकृति को प्रदेश में चौथा और जनपद में पहला स्थान मिला है। पिता अनिल कुमार किसान हैं, जबकि मां अर्चना देवी गृहिणी हैं। स्कूल के प्रबंधक की मौजूदगी में आकृति ने अमर उजाला की ओर से उपलब्ध कराया गया केक काटा और खुशी मनाई।
इसी तरह श्रीरामलाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सदरपुर की छात्रा हिबा बानो ने 94.4 फीसदी अंक इंटरमीडिएट की परीक्षा में पाए हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट में हरदोई जनपद में टाॅप किया है। वह भी अपने विद्यालय परिसर में मिलीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या खुशबू उपाध्याय की मौजूदगी में हिबा ने केक काटा। हिबा के पिता आजाद किसान हैं, जबकि मां साजिया गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें