फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अमन और सूर्यांश की गेंदबाजी ने कॉन्सेप्ट को 70 रनों से जिताया मैच

विज्ञापन
फोटो- 30- मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
हरदोई। अखिलेश अग्रवाल मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-ए का चौथा मुकाबला शनिवार को खेला गया। स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में कॉन्सेप्ट एकादश के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर परफेक्ट मोबाइल्स एकादश को 70 रनों के अंतर से पराजित कर दिया। कॉन्सेप्ट के 175 रनों के लक्ष्य को पाने उतरी परफेक्ट मोबाइल्स की टीम 105 रनों पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन




क्रिकेट टूर्नामेंट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कॉन्सेप्ट एकादश की शुरुआत बेहद उतार-चढ़ाव भरी रही। पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर भी नहीं खेल सकी और 32 ओवरों में 175 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से अभिषेक ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। परफेक्ट मोबाइल्स एकादश के सुंदरम ने पांच व अभिषेक ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी परफेक्ट मोबाइल्स की टीम कॉन्सेप्ट की गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आई। पूरी टीम 28.5 ओवर में मात्र 105 रनों पर ढेर हो गई। अभिषेक ने संघर्ष करते हुए 24 रन का योगदान किया, बाकी टीम कुछ बेहतर नहीं कर सकी। कॉन्सेप्ट की तरफ से अमन पाल और सूर्यांश ने चार-चार विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए अमन पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग शिवम मिश्रा व अरुणेश वर्मा ने और स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। मैच में अर्जित मित्तल, राधा कृष्ण गुप्ता और सूर्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें