फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स पीड़ित की विधवा भी निकली एचआईवी पॉजिटिव

Thu, 16 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। जिले में एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मई में पांच एचआईवी पॉजिटिव रोगी मिलने से पांच माह में मिले पॉजिटिव रोगियों की संख्या नौ पहुंच गई है। खास बात यह कि नए चिह्नित हुए रोगियों में एक विधवा भी शामिल है। पति की मौत भी कुछ समय पूर्व एड्स के बाद हो चुकी है।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में अप्रैल तक चार रोगी चिह्नित हुए थे। मई के शुरूआती दौर में ही एक और रोगी मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा हैरत में रहा, लेकिन मई माह के अंत तक एक एक करके कुल पांच रोगी एचआईवी पॉजिटिव चिह्नित कर लिए गए। परामर्शदाता प्रहलाद गौड़ ने बताया कि मई में मिले पॉजिटिव मरीजों चार पुरुष और एक महिला हैं। एक महिला विधवा है और उसके पति की मौत भी कुछ दिन पूर्व में ही एचआईवी से ग्रसित होने के कारण ही हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कहना गलत न होगा कि जाते जाते पति भी पत्नी को भी एचआईवी पीड़ित बना गया। उसका इलाज किया जा रहा है। कुल मिलाकर मई माह में ही पांच रोगी मिलना बड़ी बात है। साल में अब तक कुल नौ रोगी चिह्नित कर लिए गए हैं। 2016 में 1530 पुरुष व 1356 महिलाओं की जांचें हो चुकी हैं जिसमें तीन पुरुष व दो महिलाओं में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


आईसीटीसी के परामर्शदाता प्रहलाद गौड़ ने बताया कि जिस तरह प्रत्येक माह एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़ रही है उससे लग रहा है कि पूरे साल एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की संख्या पिछले साल से भी अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें