फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चोरी से पेड़ कटवाने का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
फोटो-05- कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे किसान यूनियन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
हरदेाई। भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के बैनर तले बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाबचंद्र को सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष रेखा दीक्षित के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि अतरौली थाना क्षेत्र के कल्यानमन रज्जनलाल की जमीन पर लगे पेड़ चोरी से काट लिए गए, लकड़ी भी बेच दी गई।
विज्ञापन

पेड़ का कटान 14 और 15 सितंबर को होने की बात कहते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान अतरौली थाना क्षेत्र के जनिगांव में चल रहे नाली विवाद का निस्तारण कराए जाने की भी मांग की गई। आरोप है कि अतरौली थाने में तैनात कुछ पुलिस कर्मी संगठन के पदाधिकारियों से फोन पर सही ढंग से बात नहीं करते हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अर्जुन राठौर, मीरा गुप्ता, दीपिका देवी, रेनू, रोहिणी सिंह, विपिन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें