फोटो-30- कोतवाली पिहानी पर समाधान दिवस के दौरान फरियादें सुनते कोतवाल छोटेलाल व कानूनगो संजय मि
हरदोई। शनिवार को थाना व कोतवाली में थाना समाधान दिवस मनाया गया, जिसमें पुलिस व राजस्व अधिकारियोंं ने फरियादियों की समस्या सुनी और उसका निदान कराने का आश्वासन दिया।
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक छोटे लाल व कानूनगो संजय मिश्रा ने फरियादें सुनीं। कुल 12 शिकायतें आईं, जिसमें राजस्व की छह और छह पुलिस विभाग से संबंधित थी। पुलिस के दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। छुट्टूपूरवा के वलीउल्लाह ने गांव के कुछ लोगों पर उसके घर का पानी बंद करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। छतैयां के वीरेंद्र ने निर्माण की जांच की मांग की। सरावर में कृष्ण कुमार ने भूमि पर अवैध कब्जा हटवाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। मंसूरनगर के राजेश, मोहसिनपुरवा की शहाना, नाया पुरवा के बालकराम व धोबिया के मेवाराम ने भूमि पर अवैध कब्जे हटवाने की मांग की।
टड़ियावां प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने फरियादी की समस्याएं सुनी। राजस्व व पुलिस से संबंधित करीब 35 प्रार्थना पत्र आएं। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान न मिलने से कई लोग मायूस होकर लौट गए। नयागांव के संतोष कुमार, हरिहरपुर मनजीत कुमार, मल्हन तेलियानी के छत्रपाल और निबुआई के धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य फरियादियों ने भी निराशा जताई।
बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर में तहसीलदार यशवंत सिंह और प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने फरियादियों की शिकायत सुनी। राजस्व संबंधी 23 शिकायतें और उनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में लेखपाल, कानूनगो समेत राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।