ब्लाक प्रमुख साधना गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार
को क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक में आय-व्यय लेखा, मनरेगा की 15-16 की
कार्ययोजना, राज्य वित्त और तेरहवें वित्त आयोग की कार्ययोजना, बीआरजीएफ
योजना पर विचार किया गया।
बीडीओ बृजराज सिंह ने बताया कि इस सत्र में
मनरेगा से ज्यादा से ज्यादा काम कराएं और महिलाओें को ज्यादा काम करने का
मौका दें। हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक तालाब की खुदाई अवश्य कराएं।
आजीविका मिशन के अंतर्गत हर गांव में कम से कम एक और समग्र गांव में दो
स्वयं सहायता समूह चलाने की बात कही।
एडीओ पंचायत सर्वेंद्र सिंह ने बताया
कि अबकी लोहिया योजना के अंतर्गत चयनित गांवों में लोहिया आवासों की तरह
शौचालय बनवाने को लाभार्थी को दो किस्तों में पैसा दिया जाएगा और वह स्वयं
शौचालय बनवाएगा, जबकि पहले ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण कराया जाता
था।
उन्होंने सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की बात कहते हुए
बताया कि यूकेलिप्टस के पेड़ लाभ तो जल्दी देते हैं, पर उससे ज्यादा वह
हमारे खेत को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए यूकेलिप्टस की अपेक्षा आम, नीम,
सागौन आदि के पेड़ लगाएं।
विधायक प्रतिनिधि कुंवर आनंद सिंह ने कराए गए
कार्यों का विवरण सदस्यों के सामने रखा और बताया पिछली सरकार की अपेक्षा
उनके द्वारा ब्लाक से कई गुना ज्यादा कार्य करवाया गया है। इस मौके पर
सांसद प्रतिनिधि जीतेंद्र दीक्षित, दिनेश पाल सिंह चौहान, सीताराम,
कौशलेंद्र सिंह, रामकेष समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान मौजूद थे।