फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 12 संदिग्धों को पुलिस ने छोड़ा

Wed, 08 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लखनऊ में आतंकी गतिविधियों के खुलासे के बाद मंगलवार को जिले में पकड़े गए 12 संदिग्धों के नाम व पते सत्यापन में सही पाए जाने के बाद बुधवार की सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। होटल के मैनेजर को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन


मंगलवार को ठाकुरगंज के एक घर में आतंकी मिलने व एटीएस के माध्यम से आपरेशन चलाए जाने एवं कानपुर में भी एक आतंकवादी मिलने की सूचनाओं के बाद जिले में भी पुलिस अधिकारियों ने टोली बनाकर छापामार कार्रवाई करनी शुरू की थी जिसके बाद  गंगा जमुना, राजस्थान गेस्ट हाउस व मृगनयनी सहित एक दर्जन होटलों में छापामार कार्रवाई के बाद होटलों में ठहरे लोगों की वहां रजिस्टरों में दर्ज नामों व उनके पता से मिलान न होने के बाद रेलवेगंज स्थित राजस्थान गेस्ट हाउस में 11 व मृगनयनी से एक संदिग्ध को उठाया गया था।

उन्होंने खुद को मेरठ व मुजफफर नगर का बताया था जिसके बाद उन्हे केातवाली शहर में हिरासत में ले लिया गया था और उसके बाद उनके नाम व निवास का सत्यापन करने के लिए उकत शहरों के संबंधित थानों में भेज दिया गया था। बुधवार की सुबह सत्यापन सही बताए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश के निर्देश पर सभी को छोड़ दिया गया। इसके अलावा राजस्थान गेस्ट हाउस के मैनेजर सुधीर कुमार पुत्र गंगा राम निवासी ललुआमऊ को भी पुलिस  ने गिरफ्तार कर कोतवाली शहर में लाकअप में रखा था उन्हे भी सख्त निर्देश जारी कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


उन्हे अपने लॉज में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि बाहर से आए एक व्यक्ति ने उसके जिले में 307 का मुकदमा चल रहा है। अन्य सभी यहां रोजगार के सिलसिले में आए हैं। किसी की गतिविधि संदिग्ध नहीं मिली। इस पर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें