फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूजी के नाम पर जिला बनाने के सवाल पर कन्नी काट गए प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री सुरेश राणा व एटा सांसद राजवीर सिंह। - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने की दशकों पुरानी मांग को पूरा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया गया है। डिफेंस कॉरिडोर के अलावा कई और प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। इससे तमाम युवाओं को रोजगार मिलेगा। क्षेत्र तरक्की की राह पर चलेगा। कल्याण सिंह का सपना था कि उनके जीते जी अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है, उनकी इच्छा पूरी हो गई। ये बातें जिले के प्रभारी व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अतरौली में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उनसे सवाल किया गया कि जनता की मंशा पर क्या अतरौली को बाबूजी के नाम पर जिला बनाने की दिशा में जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते कदम उठाएंगे? इस सवाल पर सुरेश राणा ने जवाब देने के लिए पास बैठे बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को इशारा किया। रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि जिला बनाने का विषय कैबिनेट का है। फिर भी यदि जनता ऐसा कोई प्रस्ताव रखेगी तो संगठन के माध्यम से विषय राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा। लेकिन इस संबंध में गारंटी लेना जल्दबाजी होगी। गन्ना राज्यमंत्री से दूसरा सवाल हुआ कि जिस विधानसभा से चुनकर कल्याण सिंह मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे और भाजपा को अपने खून पसीने से सींचा तो क्या अतरौली विधानसभा में कोई बड़ा प्रोजेक्ट लगाने की दिशा में सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है? सवाल के जवाब में राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि बाबूजी के हर सपने को पूरा करने की दिशा में हम काम करेंगे। बाबूजी के आदर्शों पर हम सभी चल रहे हैं।
मोदी की रैली में अतरौली से जाएंगी 200 बसें
14 सितंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली में अतरौली विधानसभा से 200 बसों में कार्यकर्ता जाएंगे। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा व एटा सांसद राजवीर सिंह ने अतरौली एनेक्सी पर प्रधान-बीडीसी व भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। जनता को बसों व निजी वाहनों से ले जाने की जिम्मेदारी भी प्रधान-बीडीसी और भाजपा पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली में जाने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। लाखों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, नगर पालिका चेयरमैन पवन वर्मा, साहब सिंह राजपूत, मनोज प्रमुख, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, शिवनारायण शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, देव कुमार जैन, उमेश यादव प्रमुख, संतोष गुप्ता, भरत राजपूत, सचिन जैन, नीरज माहेश्वरी, विजय बंसल नीटू, नवाब सिंह, शैलेंद्रभान पचौरी, दिनेश यादव, यज्ञपाल लोधी, महेश सूर्यवंशी, भूपेंद्र कुमार लोधी, राष्ट्रसौरभ, शोभा देवी, राकेश लोधी, डॉ. रामेश्वर, डॉ. रवेंद्रपाल सिंह, राजेंद्र लोधी, वीरेंद्र बघेल, प्रशांत मुद्गल, दानसहाय अंकल, गुड्डा मेंबर, जेपी हिंदुस्तानी, दीपक लोधी, राहुल जाटव, तोताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें