कोतवाली के गांव मोसमपुर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार महिला ने अपने पति से मायके जाने के लिए कहा था। पति ने मना कर दिया तो इसी बात से नराज होकर महिला खेत में चली गई। जहां उसने बेरिया के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
उधर, गांव सूरतगढ़ में भी एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। कोतवाल धर्मेंद्र पंवार का कहना है इस तरह की कोई सूचना थाने पर नहीं आई।