फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, अफसर रहे भ्रमण पर

विज्ञापन
मुन्ने मियां चौराहा के पास तैनात पुलिस फोर्स। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कई जगह हुए विरोध प्रदर्शन व संघर्ष के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासन व पुलिस खासा सतर्क रहा। डीएम पुलकित खरे व एसपी अमित कुमार ने मुन्ने मियां चौराहे के आसपास भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

पिहानी में चल रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। एएसपी ज्ञानंजय सिंह, सीओ नागेश मिश्र व कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला आदि ने नगर में भ्रमण किया। सतर्कता के बीच जुमे की नमाज की शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई।
इस दौरान कस्बे के बस स्टैंड, जाम मस्जिद चौराहा, इस्लामगंज चौराहा, चौहट्टा चौराहा, कंजड़ चौराहा, नई बस्ती व लोहानी आदि जगहों पर पुलिस बल तैनात रहा। बेनीगंज में जुमे की नमाज के बाद संभावित विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी व पुलिस बल क्षेत्र में भ्रमण करता रहा। सांडी में फ्लैग मार्च करने के साथ ही मस्जिदों के आस पास भी एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात रहा।

हरदोई के मुन्ने मियां चौराहा के पास पैदल भ्रमण करते डीएम पुलकित खरे व एसपी अमित कुमार। संवाद न्यू- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें