फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी अखिलेश को आशीर्वाद दें, उनका सम्मान सुरक्षित रहेगा

Mon, 16 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
महाराज सिंह पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नरेश अग्रवाल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई।  महाराज सिंह पार्क में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि पहली जीत हम लोगों ने हासिल कर ली, अब सूबे में सरकार बनाएंगे। मुलायम सिंह से अनुरोध करूंगा, बेटा वारिस होता है। इसलिए आगे बढ़कर अखिलेश को आशीर्वाद दें। हम लोग नेताजी को भरोसा दिलाते हैं उनका सम्मान और गौरव सुरक्षित रहेगा। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि चुनाव चिन्ह के लिए नेता और कार्यकर्ता सभी सभी परेशान थे। क्योंकि ये लड़ाई 2017 की नहीं 2019 के चुनाव की है। मोदी जानते हैं कि अगर उत्तर प्रदेश में हम हार गए तो केंद्र में दोबारा नहीं आएंगे। भाजपा के पास तो लड़ने को प्रत्याशी नहीं। किराए के प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं। कहा कि व्यापारियों नोटबंदी को न भूलना, क्योंकि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर आप लोगों पर पड़ा है।

नगर अध्यक्ष वसीम अहमद सिद्दीकी की ओर इशारा करते हुए सांसद ने कहा कि जो लोग नाराज हैं उन्हें मनाओ। जो न माने हमें बताओ हम मना लेंगे। अपने लोग रूठ कर जाते ही कहां हैं। अब मोहल्ले-मोहल्ले टीम बना लो और सुबह शाम नितिन का प्रचार करो। भाजपाइयों से पूछना ढाई साल में दिया क्या है। इस दौरान नितिन अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विपक्ष को वोट से जवाब देने की अपील की। चुनाव को आसान नहीं समझना चाहिए, लड़ाई बड़ी है। गंगा पांडेय की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में उमेश अग्रवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें