फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने जिले को दी तीसरी लालबत्ती

Thu, 28 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
मुकेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले को एक और लालबत्ती दी है। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया हे। इससे पहले जिले के राज पाल कश्यप और मुकेश के भतीजे नितिन अग्रवाल को भी लालबत्ती मिल चुकी है।
विज्ञापन


पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने नरेश अग्रवाल को महासचिव और राज्य सभा सांसद बनाया। उनके पुत्र और सदर विधायक प्रदेश सरकार में सूक्ष्म लघु मध्यम और निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। अब नरेश के छोटे भाई मुकेश अग्रवाल को निर्यात एवं प्रोत्साहन विभाग का सलाहकार (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) बनाया गया है।

18 साल पहले सक्रिय राजनीति में आए मुकेश अग्रवाल ने सदस्य जिला पंचायत का चुनाव लड़ा। इसके बाद वह जिला पंचायत के अध्यक्ष बने। जिला पंचायत चुनाव में भी सपा का अध्यक्ष का पद दिलाने में मुकेश की अहम भूमिका रही। उधर, राज्यमंत्री दर्जा मिलने के बाद मुकेश के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें