फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एमपी में गठबंधन न होने से कांग्रेस पर बिफरे अखिलेश

Sat, 21 Oct 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने मध्य प्रदेश में गठबंधन से इन्कार किए जाने पर भी कांग्रेस की निंदा की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी दलों का लक्ष्य भाजपा को हराना है, लेकिन हराएगा कौन यह पता नहीं चल रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन की आलोचना करने का मौका दे रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाहजहांपुर से हरदोई जाते समय शाहाबाद में पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू के आवास पर अखिलेश ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि भाजपा को हराने के लिए अगर कांग्रेस को मध्यप्रदेश में सपा से समझौता नहीं करना था तो पहले ही मना कर देते। सपा ने सिर्फ वही सीटें मांगी थीं, जहां पिछले चुनाव में जीते थे या दूसरे नंबर पर थे। सपा मुखिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछली बार सपा विधायकों के समर्थन के बाद ही राज्यपाल ने कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए बुलाया था। सपा की मदद से ही कांग्रेस की सरकार बनी थी।

सपा मुखिया ने कहा कि अभी और प्रदेशों में भी चुनाव होने हैं, जल्द ही सहमति के बिंदुओं का निस्तारण होना चाहिए। आखिर क्यूं सब लोग कभी पटना तो कभी बंगलूरू और मुंबई में बैठें। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश विश्वगुरू बन रहा है, मगर जनता को मच्छर से नहीं बचा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें