लखनऊ के बाबा भीमराव सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में जिले के आकाश को गोल्ड मे?
- फोटो : HARDOI
लखनऊ के बाबा भीमराव सेंट्रल विश्वविद्यालय में सोमवार को हुए दीक्षांत समारोह में थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत ने जिले के मेधावी छात्र आकाश शुक्ला को गोल्ड देकर सम्मानित किया। उनकी उपलब्धि से जिलेवासी भी गौरवान्वित हैं।
शाहाबाद के मोहल्ला चौक निवासी आकाश शुक्ला ने एमएससी एग्रीकल्चर में इस बार गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार ही नहीं बल्कि नगरवासी भी खुश हैं। दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन भी मौजूद रहीं।
यह पहली बार नहीं है जब आकाश ने जिले को फक्र महसूस कराया हो। इससे पहले उन्होंने फूड साइंस की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में यूपी में प्रथम स्थान हासिल कर पिता अजय शुक्ला व मां रेनू शुक्ला का नाम रोशन किया था।