फोटो-17-वैटगंज स्थित कैंप कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल के पदाधिका?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को रिहा करने की मांग को लेकर मंगलवार को वैटगंज स्थित कैंप कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी मुकदमा लिखाकर जेल भेज दिया गया। कोरोना संकट में जिस प्रकार से कांग्रेस ने पीड़ितों की मदद की है, उससे सरकार भयभीत है। कांग्रेस की मदद को प्रदेश सरकार विरोधी नजरिये से देख रही है। इसके कारण प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है, आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी। इस मौके पर प्रमोद चंदेल, सर्वेश कुशवाहा, इस्लाम गाजी, प्रशांत शुक्ला, विमलेश राजपूत, सत्य प्रकाश बाजपेई, वारिस मंसूरी, ओम प्रताप सिंह, नीरज त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।