हरदोई। कृषि और पंचायतीराज एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों का ही संबंध में गांवों से है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
राजकीय कृषि महाविद्यालय के अभिविन्यास सह-दीक्षारंभ समारोह में बृहस्पतिवार को डीपीआरओ ने आह्वान किया कि शिक्षक और छात्र स्वच्छता अभियान, ग्रामसभा की बैठकों के महत्व, योजनाओं के बारे में भ्रमण के समय लोगों को जागरूक करें। शिक्षक और पंचायतीराज विभाग मिलकर ग्रामीण शिक्षा और विकास के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकते हैं। महाविद्यालय के डीन डॉ. सीएल मौर्य ने कहा कि विद्यार्थियों से कहा कि वह जो भी सीखे उसके अपने अध्ययन और अभ्यास में शामिल करें।
पंचायतीराज विभाग में जिला समन्वयक ज्योतिष कुमार ने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचार के बारे में प्रेरित किया। आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए शिक्षकों को नए शिक्षण पद्धतियों को अपनाना चाहिए। संयुक्त निदेशक राम सजन वर्मा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। सहायक आचार्या डॉ. अपर्णा ज्योति ने आभार जताया। महाविद्यालय परिसर में सघन पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंकित उपाध्याय, डॉ. राम लखन मौर्या, डॉ. शिवम सिंह, डॉ. कपिल यादव, सरवर इमाम, डॉ. प्रभात कुमार दीक्षित आदि शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।