फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मदद के लिए धरने पर बैठा वृद्ध

Thu, 27 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक मदद को लेकर स्वीकृत पांच लाख की धनराशि अब तक मुहैया न होने से खिन्न संडीला निवासी वृद्ध गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया। सीएम को संबोधित डीएम को दिए गए ज्ञापन में वृद्ध ने कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उसका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


आईआर इंटर कालेज संडीला के पास निवासी रामकुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान बताया कि वह जय गुरुदेव के शिष्य व समाजवादी पार्टी का प्रचारक भी हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसको मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की राशि को स्वीकृत किया गया था।

उसने बताया कि धनराशि के स्वीकृत हुए भी काफी लंबा समय हो गया, पर उसे अब तक राशि उपलब्ध नहीं हो सकी है। उसने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी संडीला स्तर से उसकी राशि को रोका जा रहा है। आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है, जिसके बाद ही राशि को दिए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


वृद्ध ने बताया कि उसकी स्थिति ऐसी नहीं है, जो सुविधा शुल्क दे सके। उसने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि उसे जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें