कमेटियों की जांच के बाद उसमें फेरबदल संभव नहीं होगा
और इन कमेटियाें को फिर से जांचने के बाद अंतिम रूप देकर प्रदेश कार्यालय
में जमा कराया जाएगा।
उपरोक्त बात सपा कार्यालय पर मंगलवार को समाजवादी
सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल सत्यवीर सिंह यादव ने जिले की
विसवार सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं
के सुझावों पर कुछ जगह के सेक्टर प्रभारियों को बदल कर उनके स्थान पर दूसरे
प्रभारियों की नियुक्ति की।
उन्होंने निर्देश दिए कि कमेटियों की जांच के
बाद अब इसमें फेरबदल संभव नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सेक्टर
प्रभारियों को निर्देश दिए कि उन्हें हर बूथ पर बीस-बीस नौजवान यूथों की
फौज तैयार करनी है, जो वर्ष 2017 के चुनावों को फतह करेगी। कहा कि इससे
पूर्व जो भी चुनाव होंगे, उनमें यह बूथ कमेटी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।
इस
मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि यह जिला समाजवादियों का गढ़
रहा है। सपा आठों विस सीटें जीतने के लिए कृत संकल्प है। कहा कि पार्टी का
एक-एक अनुसांगिक संगठन मजबूत बनाया जा रहा है। प्रदेश के अनुसांगिक संगठनों
के प्रभारी जनपद में प्रवास कर संगठन पर गहन समीक्षा कर रहे हैं।
कहा कि
पहले जिला स्तर पर, फिर विधानसभा स्तर पर, उसके बाद ब्लाक व नगर स्तर पर
संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल,
महासचिव वीरे यादव, अजीम हैदर, जनार्दन शुक्ला, अब्दुल सत्तार और पंकज यादव
आदि मौजूद थे।