फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद उठा झंडा

Tue, 22 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ऐतिहासिक एवं पौराणिक  महावीर जी का झंडा मेला मंगलवार को धूमधाम से निकला। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भादों के आखिरी मंगलवार को महावीर जी के झंडा मेले के शुभारंभ से पूर्व आचार्य मुकुट बिहारी ने हवन पूजन कराया।
विज्ञापन


मुख्य यजमान के रूप में महावीर जी मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं पालिकाध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री मौजूद थे। महावीर झंडे की पूजा के बाद झंडा मंदिर से चला जो शीतला माता मंदिर मंगल बाजार, शोरा कोठी होते हुए मुरारेश्वर मंदिर पहुंचा। वहां कुछ देर विश्राम के बाद झंडा गल्लामंडी स्थित हनुमान मंदिर, रानी जी का शिवाला होते हुए, छोटे चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा। यहां से पूजा होने बाद झंडा छोटे चौराहा होते हुए इमलियाबाग चौराहे पर पहुंचा, जहां पर सभी झंडे एकत्रित हुए।

यहां से शोभा यात्रा शुरू हुई जिसमें दर्जनों झांकियां, रामडोल आदि शामिल हुए। शोभा यात्रा रात करीब 10 बस स्टैंड पहुंची। यहां से वापस गल्लामंडी, पुरानी स्टेट बैंक गली, शोरा कोठी मंगल बाजार होते हुए रात में पुन: महावीर जी के मंदिर पहुंची। जहां पर सभी झंडों की पूजा अर्चना हुई और प्रसाद वितरण हुआ। सभी झंडे अपने गंतव्य स्थान को चले गए।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को आस पास के सभी थानों की पुलिस तैनात थी। सीओ चरन सिंह, एसडीएम एपी सिंह कोतवाल डीपी सिंह के निर्देशन में कड़ी निगाह रखी गई। नगर एवं लखनऊ हरदोई रोड स्थित कई स्थानों पर प्रतिष्ठानों के सामने भंडारा एवं प्र्रसाद वितरण चलता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें