फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सपा अध्यक्ष के एलान के बाद मल्लावां कोतवाल को एसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर में 13 अप्रैल को हुई शिल्पी कुशवाहा की हत्या के मामले में कोतवाल को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शिल्पी के पूर्व में मिले शिकायती पत्रों पर गंभीर कार्रवाई न करने का आरोप है। कोतवाल के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। खास बात यह है कि यह पूरी कार्रवाई अखिलेश यादव के 30 अप्रैल को गढ़ी रसूलपुर जाने की घोषणा के बाद हुई।
विज्ञापन

गढ़ी रसूलपुर निवासी शिल्पी कुशवाहा की हत्या 13 अप्रैल को कर दी गई थी। पिता राम रहीस की शिकायत पर गांव निवासी रिषभ त्रिवेदी और उसके पिता प्रमोद त्रिवेदी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। 15 अप्रैल को रिषभ और 19 अप्रैल को प्रमोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद इस घटना ने राजनीतिक और जातीय रंग ले लिया था।
बीते 23 अप्रैल को प्रशासन और पुलिस ने सपा के प्रतिनिधि मंडल को गढ़ी रसूलपुर जाने से रोक लिया था। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप और उनके साथियों को संडीला में जबकि जिलाध्यक्ष शराफत अली काे हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 30 अप्रैल को गढ़ी रसूलपुर जाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने मल्लावां कोतवाल शिवाकांत पांडेय को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन





विद्यासागर मल्लावां और वीरेंद्र पंकज संडीला के कोतवाल बने
मल्लावां कोतवाल शिवाकांत पांडेय के निलंबन के बाद निरीक्षकों की तैनाती में पुलिस अधीक्षक ने फेरबदल किया है। संडीला के कोतवाल विद्यासागर पाल को मल्लावां का कोतवाल बनाया गया है। हरपालपुर के कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज को संडीला का कोतवाल बनाया गया है। हरपालपुर के अतिरिक्त निरीक्षक विजय नारायण शुक्ला को फिलहाल हरपालपुर कोतवाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें