फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रेन की रफ्तार के झोंके से पुलिया से गिरा बुजुर्ग, गर्डर सिर में लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदाेई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक के किनारे से निकलते समय ट्रेन की रफ्तार के झोंके से बुजुर्ग पुलिया से नीचे आ गिरा। गर्डर सिर में लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह टड़ियावां थाना क्षेत्र के भूड़पुरवा के पास हुई।
विज्ञापन

शाहाबाद बाद कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गन्नू निवासी महिपाल (70) खेती करते थे। वह अपने समधी की लड़की की शादी में टड़ियावां थाना क्षेत्र के भूड़पुरवा गांव गए थे। सोमवार को शादी हो जाने के बाद मंगलवार सुबह वापस घर आ रहे थे। लालपालपुर से उन्हें सवारी मिलनी थी। भूड़पुरवा से वह पैदल लालपालपुर जाने को निकले ने थे। बेटे अनुरागबताया कि इसी दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आई ट्रेन की रफ्तार के झोंके से महिपाल रेलवे ट्रैक के पास बनी पुलिया से नीचे आ गिरे। पुल के नीचे के पड़े गर्डर से उनका सिर टकरा गया। पीछे आ रहे भतीजे हरिहर सिंह ने अन्य लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें