हरदोई। पिछले तीन दिनों से कोरोना की रफ़्तार कुछ थम गई थी, लेकिन शुक्रवार को फिर कोरोना ने रफ्तार भरी है। जांच रिपोर्ट में आठ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है।
सीएमओ डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कालिया खेड़ा भरावन के रहने वाले 50 वर्षीय, और 70 वर्षीय वृद्ध के साथ 19 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। भरावन इलाके के ही शिवपुरी निवासी 38 वर्षीय पुरुष व भरावन के अटवा निवासी 28 वर्षीय महिला के साथ कोथावां के कोथावां निवासी 45 वर्षीय पुरुष की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार मल्लावां इलाके की बंदीपुर निवासी 28 वर्षीय पुरुष व हाजीपुर निवासी 42 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। (संवाद)