फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एसपी शहर कोतवाल को व्यक्तिगत रूप से हाजिर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार गोंड ने शहर कोतवाल संजय पांडेय के खिलाफ कई पेशियों पर उपस्थित नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने एसपी को निर्देशित किया है कि पांच मई को शहर कोतवाल को व्यक्तिगत रूप से पेश करें।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के नयागांव मुबारकपुर निवासी कल्याणी सिंह ने 16 जुलाई 2022 को सीजेएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उसका वाहन कोतवाली में बंद है। न्यायालय ने थाने से आख्या मांगी गई थी, लेकिन थाने से कोई आख्या नहीं भेजी गई। न्यायालय ने 25 अगस्त 2022 को एसपी से आख्या भेजने के लिए कहा था, एसपी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर संजय पांडेय को आख्या भेजने के लिए निर्देशित किया था। इसके बावजूद कोतवाल ने कोई भी चालानी नहीं भेजी। कल्याणी ने पुन: न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी बाइक को रिलीज कराने के लिए कहा। इस पर कोतवाली पुलिस ने गलत आख्या भेज दी थी। इस पर सीजेएम ने कोर्ट में कोतवाल शहर संजय पांडेय के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया था। जिसके कई तिथियां बीत जाने पर भी कोतवाल कोर्ट में उपस्थित नही हुए। मामले में कोर्ट ने संजय पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें