फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से लौट कर नौ दिन गांव में ही रहे पॉजिटिव मिले तीनों लोग

विज्ञापन
फोटो-25- पिहानी जीजीआईसी में सैनिटाइजेशन करता नगर पालिका कर्मचारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव पाए गए पिहानी ब्लाक के ग्राम जाजूपारा निवासी चाचा-भतीजा सहित तीन लोग महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से एक साथ 11 मई को वापस आए थे।
विज्ञापन

तीनों लोग 20 मई तक अपने घरों में ही छिपे रहे और पुलिस ने जानकारी मिलने पर सख्त रुख दिखा उन्हें पिहानी जीजीआईसी में बने सेंटर में क्वारंटीन कराया था। 21 मई को कोरोना की जांच के लिए नमूना जिला अस्पताल में लिया गया था।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब जाजूपारा गांव को सील कर घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के निर्देश एसडीएम शाहाबाद ने दिए हैं।
जाजूपारा निवासी जो तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनमें एक की उम्र 55 वर्ष है। परिजनों का कहना है कि वह महाराष्ट्र के मुंबई में दहसर सांई क्रिया नगर में सैलून में काम करने वाले 30 वर्षीय भतीजे के पास रह रहे थे।
विज्ञापन

भतीजा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। गांव का जो तीसरा व्यक्ति संक्रमित मिला है, उसकी उम्र 27 वर्ष है और वह मुंबई के मलाड में बुनाई करता था।
जीजीआईसी पिहानी में बने क्वारंटीन सेंटर में तैनात राजस्व निरीक्षक श्याम कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीनों लोगों ने गांव पहुंचने पर भी कोई जानकारी नहीं दी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे और तीनों के सहयोग न करने के कारण पुलिस को बुलाया गया था।
ग्राम प्रधान के पति हनीफ खां की बोलेरो से तीनों को 20 मई को क्वारंटीन सेंटर लाया गया। सूत्रों के मुताबिक उक्त तीनों लोग निजी साधनों से 11 मई को गांव पहुंचे थे। एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव ने बताया कि जाजूपारा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी।
इसके अलावा इन तीनों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। क्वारंटीन सेंटर में सैनिटाइजेशन किया गया है और जाजूपारा को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

जाजूपारा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कुछ माह पहले ही मुंबई में रहने वाले भतीजे के पास दवा कराने के लिए गया था।
उसकी जीभ में छाला है और इसी के उपचार के लिए मुंबई गया था। जीभ का छाला तो पूरी तरह सही नहीं हुआ, लेकिन एक और बीमारी वहां मिल गई, जिसका पता घर लौटने पर चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें