फोटो-17- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे संजीव के परिजन। संवाद
फोटो-18- संजीव। स्रोतः परिजन
फोटो-19- बरनई-चतरखा में सूना पड़ा मंडप। संवाद
- कोतवाली क्षेत्र के बरनई-चतरखा गांव की घटना, बिना विदाई लौटे बराती
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरपालपुर। सगी छोटी बहन की शादी में शामिल होने एक दिन पहले आए युवक का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। जिससे खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। शादी होने के बाद कलेवा व बिना विदाई के बराती लौट गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
कोतवाली क्षेत्र के बरनई-चतरखा गांव निवासी संजीव उर्फ करु (20) लखनऊ के एक होटल में वेटर था। बृहस्पतिवार की रात उसकी बहन आरती की बारात कन्नौज जनपद के जसोदा गांव से आई थी। शादी में शामिल होने के लिए वह एक दिन पहले ही लखनऊ से गांव आया था।
शुक्रवार की सुबह पांच बजे गांव के करीब छोटक्के सिंह के बाग में पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव लटकता देखा। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। बिटिया की शादी होने का सुकून महसूस कर रहे माता मीना व पिता लालू को जब बेटे की मौत की खबर मिली तो वह बिलख पड़े। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
उधर, मृतक की मां मीना ने बताया बहन की जहां से शादी हो रही थी, उससे वह खुश नहीं था। शादी की रिस्मों के दौरान पुत्र की बहनोई से कहासुनी भी हुई थी। मृतक सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
रात दो बजे तक रस्मों में शामिल हुआ परिजनों के मुताबिक संजीव छोटी बहन की शादी से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां को निभाते हुए बृहस्पतिवार की रात दो बजे तक शामिल हुआ रहा। इसके बाद वह नजर नहीं आया। सुबह उसकी मौत की खबर आई।