फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा बाद निरक्षर हो जाएंगे साक्षर

Sat, 14 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के तहत जिले में संचालित लोक सेवा केंद्र में प्रशिक्षण लेने वालों निरक्षरोें की परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा में शामिल होने के बाद निरक्षरों की गिनती साक्षरों में होने लगेगी। परीक्षा समिति की बैठक में इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन


जिले में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के तहत लोक शिक्षा केंद्र संचालित हैं। इनमें निरक्षरों को प्रशिक्षण देकर साक्षर बनाया जा रहा है। इनकी रविवार को परीक्षा को होगी। इस संबंध में शुक्रवार को डायट में जिला परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें परीक्षा की कार्य योजना बनाई गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा नियमानुसार कराई जाए। जिन विद्यालयों में केंद्र हैं। उनके प्रधानाध्यापक को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन


केंद्र पर तैनात प्रेरक कक्ष निरीक्षक का दायित्व निभायेंगे। बीईओ संडीला को परीक्षा प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा के दिन परिषदीय विद्यालय खुलेंगे और विद्यालय प्रधानाध्यापक परीक्षा संपन्न करायेंगे।

डायट प्राचार्य मीरा पाल ने कहा कि साक्षरता परीक्षा का मूल्यांकन समय सीमा के अंदर कर विवरण निदेशालय को उपलब्ध करा दिया जाये। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी जिला समंवयक, सभी ब्लाक समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें