फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झगड़े के बाद मायके से वापस नहीं आई पत्नी, पति ने उसी के दुपट्टे से फंदा लगाया

विज्ञापन
फोटो-14- घटना के बाद रोते परिजन। संवाद
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के घुरहाई में पत्नी के मायके से न आने से आहत किसान ने बृहस्पतिवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए।
विज्ञापन

घुरहाई निवासी राम प्रताप (32) खेती करते थे। वह पत्नी संगीता और बच्चों के साथ गांव के बाहर स्थित मकान में रहते थे। गांव के अंदर बने मकान में छोटा भाई संदीप और मां सुशीला रहती हैं। संदीप ने बताया कि मंगलवार को रामप्रताप और संगीता के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हुआ था। दावा है कि इसके बाद संगीता ने बच्चों की पिटाई की और फिर नाराज होकर बिना कुछ बताए मायके चली गई। राम प्रताप ने बुलाने की कोशिश की लेकिन संगीता वापस नहीं आईं।
बृहस्पतिवार सुबह राम प्रताप ने घर के अंदर पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता तब चला जब संदीप बृहस्पतिवार सुबह राम प्रताप के घर गए। परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पत्नी पांच माह की गर्भवती है। मृतक की मां सुशीला ने यह भी बताया कि राम प्रताप मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज शाहजहांपुर के एक अस्पताल से चल रहा था। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खुदकुशी की घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें