फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर में कहासुनी के बाद युवक ने काटी जीभ

Mon, 15 Sep 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीमल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के समजलपुर खेमीपुर गांव में युवक ने घर में कहासुनी के बाद धारदार वस्तु से अपनी जीभ काट ली। लहूलुहान होने पर परिजन उसे सीएचसी मल्लावां ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

समजलपुर खेमीपुर निवासी रियाजुल अली (26) सोमवार शाम पांच बजे दोस्तों के साथ गांव में घूमने गया था। भाई लियाकत के मुताबिक शाम लगभग छह बजे रियाजुल वापस घर आ गया था। इसके कुछ देर बाद उसने किसी धारदार चीज से अपनी जीभ काट ली। मुंह से खून बहता देख परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. दिव्यांश चंद्र वाजपेयी ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लियाकत का कहना है कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रियाजुल ने अपनी जीभ काट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें