फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 माह बाद गुलजार होंगे जिले के चार हजार परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के करीब चार हजार परिषदीय विद्यालय 11 माह के बाद ख्ुालेंगे। शासन के निर्देश आने के बाद बीएसए ने भी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूल में बच्चों को बुलाने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि मार्च से कोरोना को लेकर परिषदीय स्कूलों को बंद कर दिया गया था। शासन के निर्देश पर कुछ माह बाद स्कूल तो खुले, लेकिन बच्चों के स्कूल आने पर रोक रही। जिसके चलते घरों पर ही ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने का प्रयास किया गया।
इधर शासन ने एक बार फिर से स्कूल पहले की तरह ही खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं जिसके बाद सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमों के साथ स्कूल में बच्चों को बुलाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के छह से आठ तक की कक्षाएं 10 फरवरी से लगेंगी जबकि कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं एक मार्च से शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें