फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने तहसील में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। सवायजपुर की उपजिलाधिकारी की कार्यशैली के खिलाफ अधिवक्ताओें के तेवर तीखे होेते जा रहे हैं। मंगलवार को भी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदारों और चकबंदी न्यायालयों का भी बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ सवायजपुर के अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को फिर से बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अंश निर्धारण में गड़बड़ी करने, एसडीएम पर मनमानी करने और तहसील में भ्रष्टाचार होने के मामले पर भी अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई।
तय हुआ कि शुक्रवार को फिर से बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूमकर एसडीएम कार्यालय के सामने भी नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ता संघ के मंत्री धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र मिश्रा, मुकेश द्विवेदी, विनोद शर्मा, संजीव मिश्रा, दिनेश अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें