फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर का भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के पिंडारी निवासी हिस्ट्रीशीटर का भाई संदिग्ध हालात में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी पर थानाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पिंडारी निवासी भइयन सिंह (40) कानपुर में रहकर टैक्सी चलाता है। गांव में मकान बनवाने के लिए एक माह पहले कानपुर से आया था। भइयन सिंह का भाई रिस्तान सिंह सांडी थानेे का हिस्ट्रीशीटर है। भइयन सिंह के मुताबिक मंगलवार को दिन मेें लगभग साढ़े 11 बजे वह नवाबगंज में ग्राम प्रधान मनसुख के घर जा रहा था।
रास्ते में संतराम के खेत के पास गन्ने की फसल की आड़ से निकले दो लोगों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से भइयन घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी सांडी में भर्ती कराया। भइयन ने हमलावरों को पहचानने से इन्कार किया है। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि घटना संज्ञान में है। घायल से पूछताछ की गई है। भूमि विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें