फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आई 84 कोसी होली परिक्रमा

Sat, 21 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य से चलकर 84 कोसी होली परिक्रमा का मेला शुक्रवार को हरदोई के अतरौली क्षेत्र में प्रवेश कर गया। मेले में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। हाइटेक साधु आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


मेला में साधुओं के समूह विशेष पहचान के साथ यात्रा कर रहे हैं। आसपास जिलों के साथ अन्य प्रांतों के श्रद्धालु भी 84 कोसी परिक्रमा कर रहे हैं। कुछ विदेशी साधु भी हैं।

साधुओं के पास महंगे मोबाइल से लेकर लैपटॉप और इंटरनेट तक की सुविधाएं उपलब्ध हैं। परंपरागत पालकी में चल रहे मेला कमेटी कोषाध्यक्ष व वनगढ़ महंत संतोष दास खाकी अपने लैपटॉप से फेसबुक पर मेला से जुड़ी तस्वीरों को भेजते हैं। पहला आश्रम के महंत भरत दास, हर्रैया के महंत शिवराम दास भी किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन


करीब तीन किमी लंबे कारवां के साथ चल रहे मेले में हिमालय बद्री नारायण धाम से आए महंत स्वामी रामसुख दास, पानीपत हरियाणा से आए महंत रमेश पुरीजी आदि साधु हाथी, घोड़ा पालकी के साथ होली की परिक्रमा कर रहे हैं।

 अमावस को नैमिश से चले मेला का पड़ाव गुरुवार को सीतापुर के कोरौना में रहा। शुक्रवार को गोमती किनारे हर्रैया में पड़ाव रहने के बाद शनिवार को नगवा कोथावां में पड़ाव पहुंच रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम जीसी श्रीवास्तव व सीओ चरन सिंह अपने तमाम मातहतों के साथ व्यवस्था को चाक चौबंद रखने में लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें