टूटी टीन शेड के नीचे बैठ काम करने को विवश अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों तेज आंधी में कचहरी में वकीलों के बस्तों के ऊपर लगा टीन शेड गिर गया था। प्रशासनिक उपेक्षा के चलते अधिवक्ता और वादकारी रोजाना टूटी टीन शेड के नीचे काम करते हैं। वकीलों ने तत्काल टीन शेड सही कराने की मांग की है।
कचहरी परिसर में एसपीओ आफिस के सामने वकीलों के बस्ते हैं। इन्हीं के ऊपर सालों पुराना टीन शेड आठ जून को हुई बारिश व आंधी में एक पेड़ के साथ ही गिर गया। टीन शेड इस तरह गिरा कि वह वकीलों के बस्तों पर आधा झुका है। टीन शेड में लगे लोहे के पिलरों में जंक लग चुकी है। जिसकी वजह से वह उखड़ गया। टीन शेड के नीचे बैठने वाले वकीलों ने टीन शेड की मरम्मत कराने के लिए डीएम को नौ जून को प्रार्थना पत्र भी दिया।
वकीलों का आरोप है कि जिला प्रशासन की उपेक्षा के कारण वह लोग खतरे में दिन काट रहे हैं। वकीलों ने कहा कि वह अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महामंत्री को भी समस्या बता चुके हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षतिग्रस्त टीन शेड के नीचे जान जोखिम में डालकर अधिवक्ता बैठने के लिए मजबूर हैं। टीन शेड के नीचे बैठने वाले अधिवक्ता शिवकुमार सिंह, राजकिशोर बाजपेई, संतोष कुमार श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, अयूब अंसारी, अजय कुमार मिश्र आदि ने रोष जताते हुए कहा कि यदि टीन शेड सही न कराया गया तो कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
जिला प्रशासन ने आंधी में टूटे पेड़ को तुरंत हटवा दिया है। टीन शेड नया बनवाने के लिए स्टीमेट के लिए संबंधित विभाग को लिखा गया है। उनका कहना है कि नए टीन शेड के बनवाने के लिए वह प्रयासरत हैं।
सतीश चंद्र सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष