फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में आया पानी, किसान खुश

Thu, 23 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
नहर में पानी देखते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवायजपुर-बरवन रजबहे में आखिर 30 साल बाद पानी आ ही गया। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बुधवार को ग्राम धर्मपुर तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन


    सवायजपुर बरवन रजवहे में पिछले तीन दशक से पानी नही आ रहा था। जहां सरकारी नलकूप ठप हो गए। निशुल्क बोरिंग योजना कागजों पर ही पानी देती रही। समस्या से आजिज इलाकाई किसानों ने कई बार धरना प्रदर्शन से लेकर चुनावी मुद्दा तक बनाया किंतु वायदों का लालीपाप थमाकर उनका मुंह बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


सिंचाई का साधन न होने पर इलाके का किसान टूट चुका था। युवा परिवार की रोजी रोटी जुटाने के लिए देश परदेश पलायन कर गया था। अब एक बार फिर पानी के लिए आंदोलन अमर उजाला ने किसानों की इस प्रमुख समस्या को शासन तक पहुंचाया। जिला योजना समिति की बैठक में भी विमल मिश्रा ने मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें