फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार का एलान

Sat, 23 Mar 2024 01:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर (हरदोई)। सवायजपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार से एसडीएम न्यायालय के साथ ही तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों का भी बहिष्कार शुरू कर दिया है। तहसील में भ्रष्टाचार होने और अधिवक्ताओं के साथ गलत व्यवहार किए जाने का आरोप भी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को द ग्रेट लायर्स एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं की एक बैठक तहसील परिसर के वकील घर में हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला ने आरोप लगाया कि एसडीएम अधिवक्ताओं के साथ आए दिन दुर्व्यव्हार करती हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद शर्मा के साथ भी एसडीएम ने अभद्र व्यवहार किया।
कहा कि एसडीएम मनमानी कर रही हैं। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि एसडीएम के खिलाफ आरपार की लड़ी जाए। साथ ही तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों को लेकर भी अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि 30 मार्च तक तीनों न्यायालयों का बहिष्कार चलेगा। 30 मार्च को फिर से बैठक होगी और इसी में आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में विनोद शर्मा, उमेश द्विवेदी, उदयराज सिंह, सतीश यादव, संजय पांडेय, आनंद मिश्रा, राम बिहारी मिश्रा आदि मौजूद रहे।



नियम से ही होगा काम : डा. अरुणिमा
पूरे मामले पर एसडीएम डा. अरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं। नियमानुसार काम किया जा रहा है। नियम विपरीत कार्य के लिए वकीलों के दबाव काे बर्दाश्त न करने की बात भी एसडीएम ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें