हरदोई। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद एवं अखिल भारतीय संयुक्त मानवाधिकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 21 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। शुरुआत पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस से की जाएगी।
अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने बताया कि संपूर्ण भारत में जहां-जहां उनके संगठन के पदाधिकारी हैं वहां प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी मुख्य शाखा, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ सभी अधिवक्ता भाई बहन दो पौध अवश्य लगाएंगे।
सभी से अपील की गई है। इसके अलावा इस जनपद में भी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। स्वयं पौधरोपण किया जाएगा और अन्य लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिसके चलते सब मिलकर प्रकृति को सुंदर व स्वच्छ बना सकें।