सात नवंबर को प्रधानी का कार्यकाल पूरा होने और आयोग के निर्देश जारी होने के बाद आखिरकार प्रधानों से 1101 ग्राम पंचायतों को छीन कर समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के हवाले कर दी गई हैं। ग्राम पंचायतों में आयोग के निर्देशों के बाद एडीओ को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है।
ग्राम पंचायतों की कमान आयोग ने सहायक विकास अधिकारियों को सौंप दी है। बताया गया कि सात नवंबर को प्रधानों के पांच साल पूर्ण हो गए जिसके बाद ग्राम पंचायतों का जिम्मा किसी प्रशासक को सौंपेने के निर्देश पहले आयोग ने दिए।
उसके बाद प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी ने जिलों के पंचायती राज अधिकारी को जारी कर दिए। इसके बाद सोमवार को यहां भी जिले के समस्त 19 ब्लाकों में प्रशासक के रूप में एडीओ नियुक्त कर दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी भास्कर दत्त पांडे ने निर्देश जारी करते हुए सभी को उनके दायित्व समझा दिए।