फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का नोटिस हड़ताली लेखपालों पर बेअसर

Mon, 05 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
धरना देते लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हड़ताल अवैध करार एस्मा लगाने और नोटिस जारी करने का कोई असर जिले के लेखपालों पर नहीं दिखाई दे रहा है। सदर तहसील परिसर में सोमवार को भी लेखपालों ने धरना देकर शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारी नोटिस चस्पा करने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन लेखपालों के घरों पर नोटिस दिखाई नहीं दे रहे हैं। लेखपालों और अधिकारियों की इस
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुनील यादव एवं जिला मंत्री ऐश्वर्य मिश्र ने लेखपालों के साथ धरना प्रदर्शन कर मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। कहा कि जब तक संघ के प्रांतीय नेतृत्व से निर्देश नहीं मिलते हैं। हड़ताल जारी रहेगी। सदर तहसील के पास धरना प्रदर्शन करने वालों में संघ के पदाधिकारियों सहित सदस्य आदि मौजूद रहे ।

6 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने पर अड़े लेखपालों पर प्रशासन की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ है। भूमि नाप सहित विभिन्न प्रमाणपत्रों, आवेदनों आदि में लेखपालों की रिपोर्ट आदि कार्य ठप होने से हड़ताल से आम जन काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें