टड़ियावां। थाना क्षेत्र में निजी बस ने युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने चालक की पकड़ कर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। आक्रोशित लोगों ने गोपामऊ -हरदोई मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।
थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर मुर्ल्तजा बक्स निवासी धर्मेंद्र (22) पुत्र लालाराम गुरुवार को शिवाला पुलिया के पास वाहन के इंतजार में खड़ा था। तभी हरदोई से गोपामऊ जा रही निजी बस ने उसको टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस को रोक लिया और बस चालक फूल चंद्र निवासी गद्दीपुर की पिटाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने गोपामऊ -हरदोई मार्ग को जाम कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणाेें व परिजनों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।