फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहीं हटाए जाएंगे पद्मावत एक्सप्रेस में लगे अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
- अप और डाउन रूट ट्रेन में बढ़ाया जा चुका है एक अतिरिक्त कोच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। यात्रियों की सहूलियत के लिए पद्मावत एक्सप्रेस में जोड़े गए अतिरिक्त कोच की सुविधा आगे भी जारी रहेगी। ट्रेन के अप और डाउन दिशा में अलग अलग तिथियों तक अतिरिक्त कोच जुड़ा रहेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 14207 मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलती है। इस ट्रेन का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी है। बड़ी संख्या में हरदोई स्टेशन से भी लोग इस ट्रेन से आवागमन करते हैं। प्रतीक्षा सूची कम करने के लिए इस ट्रेन में बीती 15 नवंबर से एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया था। यह कोच 21 नवंबर तक के लिए जुड़ा था, लेकिन अब इसे 28 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अब एक बार फिर से ट्रेने में अतिरिक्त कोच जोड़ दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 14207 में अतिरिक्त कोच 13 से 19 दिसंबर तक जोड़ा जाएगा। डाउन रूट पर ट्रेन 14208 में 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक एक अस्थाई स्लीपर कोच लगाने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें